गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

प्रथम संस्था के द्वारा बाल संसद, किशोर /किशोरी, माता समूह की ग्राम पंचायत बेरिया में की गई बैठक

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | ग्राम पंचायत बेरिया मे सेफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम संस्था के द्वारा बाल संसद, किशोर /किशोरी, माता समूह, विजलेंस ग्रुप व आशा, आशा संगिनी, ग्राम प्रधान, बी डी सी सदस्य, स्कूल अध्यापक के साथ समन्वयक बैठक किया गया | कार्यक्रम का संचालन संस्था के रिसिया ब्लॉक समन्वयक शिवनाथ मिश्रा ने किया जहाँ कार्यक्रम मे आये सभी लोगों का स्वागत किया गया व अपने बच्चों के हित मे संस्था व विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सहयोग करने का आह्वान किया गया | संस्था के समन्वयक राकेश चौबे द्वारा एस एम सी बाल संसद, किशोर /किशोरी व माता समूह के कार्य व कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए विधिवत चर्चा किया तथा समन्वयक पर गंभीरता पूर्वक चिंतन कर सहयोग पर बल दिया | बच्चों की सीखने की क्षमता, अभिभावक कर्तव्य व ग्राम पंचायत मे सभी पदाधिकारी के कर्तव्य पर चर्चा कर बच्चों के हित मे आगे आकर संस्था के साथ घर घर जाकर जागरूकता करने पर सहमति बनायीं गयी व बाल अधिकार, टोल फ्री नंबर व बच्चों के हित मे संस्थागत व सरकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक चर्चा किया व पात्र को दिलाने का आश्वासन दिया | ग्राम प्रधान रंजीत दास ने संस्था के कार्यों मे सभी को बढ़ चढ़ कर भाग लेने व सहयोग करने तथा अपने व अपने आसपास के बच्चों को स्कूल भेजने का आवाहन किया व संस्था को सहयोग हेतु व अच्छे कार्य हेतु धन्यवाद दिया | उपरोक्त कार्यक्रम मे आशा, आशा संगनी, प्रधान, अध्यापक,बच्चे, किशोर /किशोरी, smc सदस्य, विजलेन्स ग्रुप, माता समूह व तमाम अभिभावक उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button