उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ईओ ने निर्माणाधीन गौशाला का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आकांक्षी नगर योजना में निर्माणाधीन गौशाला का मंगलवार को अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार चौधरी ने ठेकेदार को निर्देशित किया गया कि कार्यों की गुणवत्तापूर्वक समय से पूर्ण किया जायें। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और काम जल्द पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री शहरी फेलो विनय कुमार पटेल और लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।



