खेसरहा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जगरूप

बांसी। थाना खेसरहा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय इण्टर कालेज पचमोहनी के छात्र व छात्राओ को साइबर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) व हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन आदि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर में बुधवार को उ0नि0 अजीत कुमार यादव, हे0का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 अरुण पाण्डेय व म0का0 प्रिया चौहान द्वारा कालेज राजकीय इण्टर कालेज पचमोहनी के छात्र व छात्राओ को एकत्रित कर छात्राओं को उनके सम्मान एवं स्वालंबन मिशन के दृष्टिगत सरकार द्वारा चलाये गये मिशन सशक्तिकरण अभियान के उद्देश्य के बारे जानकारी दी गयी और छात्र छात्राओ को शासन द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 व साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) व महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।


