गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

महिला सशक्तिकरण के बहू बेटी कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के बारें में दी जानकारी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन पुलिस द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सियांव की महिलाओं को जो थाने तक नहीं आ सकती हैं, बहू-बेटी सम्मेलन लगाकर व स्कूलों में जाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई। जिसमें ग्राम प्रधान कुमारी प्रियंका त्यागी 9140298469, आंगनबाड़ी विनीता त्यागी 9919797780 तथा आशा बहु सीमा 8874167618 सम्मिलित रहीं। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राज कुमार यादव, मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह, आरक्षी पवन मौर्या, महिला आरक्षी कामिनी तिवारी व महिला आरक्षी मंजू सरोज मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!