विश्व में महिलाओं की दूसरी बड़ी संख्या इनर व्हिल क्लब का गठन

कुशीनगर। कुशीनगर शाखा का गठन समारोह आयोजित विश्व में महिलाओं की दूसरी सबसे बड़ी संस्था इनर व्हील क्लब का कुशीनगर शाखा का गठन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। आज शिवराम पैलेस में आयोजित गठन समारोह में सर्व सम्मति से अध्यक्ष श्रीमती मीनू जिंदल ,उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता पांडे तथा सचिव श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव को चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी ने नए अध्यक्ष तथा सचिव को पुष्पगुच्छ देकर पदेन होने की बधाई दी तथा सभी सदस्यों को पुष्प देकर उनको क्लब में शामिल होने की बधाई दी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की आज की महिलाएं घर की चौखट से बाहर निकाल कर समाज सेवा के क्षेत्र में रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मुझे इनर व्हील क्लब की स्थापना पर बहुत ही खुशी हो रही है। शाखा अध्यक्ष मीनू जिंदल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि इस बड़ी संस्था में अध्यक्ष के रूप में कार्य करना गौरव की बात है।मानव सेवा के लिए हर कदम पर नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए सभी के सहयोग से इनर व्हील को एक अलग पहचान देने की कोशिश करूंगी। उपाध्यक्ष डॉक्टर सुनीता पांडे तथा सचिव रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी सदस्यो के साथ मिलकर समाज सेवा कार्य में निरंतर अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। समझ में सदस्य के रूप में रजनी खेतान रितु श्रीवास्तव श्रुति गोयल डॉ. शुभ्रा सलूजा अनु अग्रवाल मनीषा बंका सरिता गुप्ता विनीत गुप्ता अंजना लोहिया वंदना शर्मा स्मृति तुलस्यान नीरू गोयल उषा नर्सरिया उपस्थित रहीं।




