गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

नाबालिग आदर्श उपाध्याय के परिजनों को समाजवादियोें ने दिया 2 लाख का आर्थिक सहयोग

मृतक के विरूद्ध मुकदमा हास्यास्पद, दोषी पुलिस कर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिजनों से मिलकर ढाढस बधाया । पार्टी फण्ड से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख का चेक और सपा जिला इकाई बस्ती की ओर से एक लाख कुल दो लाख रूपये की सहयोग राशि परिजनों को सौंपा गया।दुःखी परिवार को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन देते हुये सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि नाबालिग आदर्श उपाध्याय की पुलिसिया पिटाई से मौत मामले में अभी तक दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी न्याय दिलाने की दिशा में निरन्तर सहयोग करेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा न्याय और मानवीय मूल्यों को महत्व दिया है। यह हैरान करने वाली हास्यास्पद स्थिति है कि पुलिस ने मृतक आदर्श उपाध्याय के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दिया और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि यह अन्यायपूर्ण एवं असंवेदनशील कृत्य समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। दुःखी परिवार को न्याय दिलाने के लिये हर स्तर पर संघर्ष किया जायेगा। मांग किया कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जाय। पार्टी इस मामले में आर-पार का संघर्ष करेगी।दुबौलिया थाना क्षेत्र के उभाई गांव पहुंचकर नाबालिग आदर्श उपाध्याय के पिता ओम प्रकाश उपाध्याय और परिजनों से मिलकर ढाढस बधाने वालों में सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, कक्कू शुक्ल के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!