गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सेन्ट्रल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया दशहरा का पर्व

बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में दशहरा का पर्व उल्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मंगलवार को छात्रों ने दुर्गा पूजा से जुड़े विभिन्न आयामों पर शानदार प्रस्तुति दिया। निदेशक जय प्रकाश तिवारी, सीमा तिवारी ने छात्रों को बताया कि माता-पिता संसार के प्रथम देवता है। शक्ति की आराधना से जीवन में उल्लास आता है। भारतीय जीवन दर्शन अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश देता है। सहायक निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी, अम्बुज तिवारी, नलिनी तिवारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दशहरा का पर्व हमें अन्याय के विरूद्ध निरन्तर संघर्ष करने का साहस देता है। आदि शक्ति मां भगवती ने महिषासुर का मर्दन किया और मर्यादा के राम ने रावण पर विजय प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओें राजश्री तिवारी,रौनक, शिवाकान्त, फरहान, अलका, साक्षी, अंजली, एन्जल, मोहिनी, अलका, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, मानसी, खुशी, प्रियाशी, रवि, आरोही, रितिका, सौम्या, श्रेष्ठ, प्रांजल, देवांश, अंशी, श्रद्धा, रितिक, पारूल, अक्षय, निशिता, निधि आदि नवरात्रि, मां भगवती आराधना, श्रीरामलीला पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांडियां प्रस्तुत कर मन मोह लिया। बाल कलाकारों ने श्रीराम, लक्ष्मण, भगवती सीता की झांकी निकाली और रावण दहन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, प्रतिमा, शिखा, महेश पाण्डेय, रूचि, जैवी, श्रेया, शिखा, सुधा गौड़ आदि ने छात्रों को नवराित्र के महत्व की जानकारी दिया। कार्यक्रम के अंत में फलाहार कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!