गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के लिए निकली कलश यात्रा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सोहास बाज़ार/सिद्धार्थनगर। सदर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेवा बुजुर्ग के महदेवा बाजार में 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा यज्ञ स्थल महादेवा बाज़ार से प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ शुरू हुआ। कलशयात्रा विभिन्न स्थानों से होकर सेमरा घाट पर कूड़ा नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया।कलशयात्रा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं व बालिकाओं की भागीदारी सराहनीय रहा।

कलश यात्रा में लोग डीजे के साथ नाचते गाते एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जयकारा लगा रहे थे। मुख्य यजमान पंडित शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि श्री राम कथा महोत्सव 9 दिनों तक चलेगा। जिसमें मणिपर्वत अयोध्या से आये प्रवचन करता कथा ब्यास पंडित विजय राघवदास रामायणी द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन किया जाएगा। श्री राम कथा महोत्सव में समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा है।

Related Articles

Back to top button