उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पीड़ित ने लेखपाल व कानूनगो पर लगाये गम्भीर आरोप

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। तहसील डुमरियागंज के पीड़ित व्यक्ति ने लेखपाल व कानूनगो पर गम्भीर आरोप लगाये हैं। आपको बता दें कि ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी चौरामाफी गांव की मौजूदगी में फसल लगी खेत की पैमाईश कर दी। बगैर नोटिस के पीड़ित के जमीन पर बंजर निकाला जिसको लेकर विपक्षियों ने पीड़ित की फसल उखाड़ कर पिलर लगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल व कानूनगो विपक्षियों से सांठ-गांठ की गई है। उक्त मामला डुमरियागंज तहसील के ग्राम चौरामाफी का है।




