गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर एवं बलरामपुर मॉडर्न स्कूल में छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान अपने कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल प्रमाणपत्र और अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिँह तोमर ने प्रार्थना स्थल पर बच्चो के परिणाम घोषित करते हुए हर कक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त दो बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी और प्राथमिक संभाग प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम दुबे ने बताया की वार्षिक परिणाम हर बच्चे के लिए बड़े उत्साह का विषय होता है। प्रगति पत्र निश्चित ही मेहनत और साल भर के प्रयास का परिणाम है। प्रबंधक जे पी एस तोमर ने कक्षा 6में ऋषि सिँह प्रथम सोनम वर्मा द्वितीय, कक्षा 7में अनन्त शुक्ला प्रथम, आदित्य श्रीवास्तव द्वितीय, 8में निहारिका सिँह प्रथम, जोया अंसारी द्वितीय, कक्षा 9में गौरी मिश्रा प्रथम, नैंसी पाण्डेय द्वितीय कक्षा 11में नफीर अहमद प्रथम व आदर्श मिश्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। परीक्षा प्रभारी एस एन त्रिवेदी ने बताया की इस साल का परिणाम काफी सकारात्मक रहा है। बच्चों की प्रगति पर अभिभावकों में भी हर्ष दिखाई दिया। इस दौरान सहायक परीक्षा प्रभारी सुधांशु देव आचार्य,डा शुचिता चौहान, सुमन सिँह,अवनिन्द्र त्रिपाठी, पारस नाथ,जे पी शुक्ला,बी पी पाण्डेय,ज्योति पाण्डेय,सत्य प्रकाश, राम करन,अनिल मिश्रा, वी संघर्ष, अर्चना श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, शिवांक पाण्डेय,अशोक शुक्ला, कमल पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव,नीतू श्रीवास्तव,गिरिजा शंकर, प्रदीप्ति जौहरी, शालिनी त्रिपाठी सहित शिक्षक सैकड़ो अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार तिवारी ने कहा नया सत्र 1अप्रैल से प्रारम्भ हो रहा है बच्चे अपने निर्धारित समय से स्कूल आएं। साथ ही नए प्रवेश के लिए फॉर्म वितरित किये जा रहे हैं फॉर्म भरकर जमा करा दें टेस्ट के बाद परिणाम आएगा और नाम लिखा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!