गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

26 बच्चों के साथ दस गर्भवती महिलाओं का हुआ टीकाकरण

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के कठौतिया किशुन में आयोजित शिविर का अधीक्षक ने किया निरीक्षण

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के कठौतिया किशुन में बुधवार को वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में उपस्थित एएनएम सोनिया वर्मा के द्वारा ड्यूलिस्ट के आधार पर गांव के 26 बच्चों का टीकाकरण करते हुए दस गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया। वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करने पंहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा सुधा के द्वारा एक दिन पहले बुलावा पर्ची का वितरण नहीं किए जाने व आशा डायरी में ग्राम सर्वे का कार्य सही नहीं पाए जाने पर काफी नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई।अधीक्षक ने एक सप्ताह के भीतर कार्यों में सुधार न किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।अधीक्षक ने उपस्थित एएनएम को गांव के तीस वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का डायबिटीज,हाईपरटेंशन,की स्क्रीनिंग करने का निर्देश भी दिया।बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा के द्वारा नवजात शिशु देखभाल कार्यक्रम का भौतिक सत्यापन किया गया।इस दौरान कुसुमावती,अंशु,सुंदरी,मानती,सबनम,फरीदा,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!