गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबरेली

जनसेवा एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठा युवक नींद के झोंके में प्लेटफॉर्म पर जा गिरा

बरेली। जनसेवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की लापरवाही उस पर भारी पड़ गई। दरवाजे के पास बैठकर नींद लेने की कीमत उसे अस्पताल में भर्ती होकर चुकानी पड़ी। हादसा बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां युवक ट्रेन से नीचे गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय गुलशन कुमार निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार अपनी चाची के साथ हरियाणा के अंबाला से जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहा था। वह अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने जा रहा था। 26 मई को जब ट्रेन नगरिया सादात स्टेशन पहुंची, तब गुलशन ट्रेन के दरवाजे पर बैठा हुआ था और नींद की हालत में प्लेटफॉर्म की ओर गिर गया। इस घटना के होते ही स्टेशन पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक की चाची को भी सूचना दी गई, जो बरेली जंक्शन पर ही ट्रेन से उतर गईं और घायल को देखने अस्पताल पहुंचीं। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे हाथ और सिर पर चोट आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!