गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महाराजगंज : नौतनवां में बूथ शक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे मौजूद

दैनिक बुद्ध का सन्देश
महाराजगंज। जिले के नौतनवा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन आज नौतनवा स्थित डाक बंगले पर किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद व भाजपा सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हैं और जीत हासिल करते हैं ये सब हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की देन है मैं आप सभी का धन्यवाद देता हूं । केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास नारे के साथ चुनाव जीता एवं उसी प्रकार धरातल पर कार्यों को करके दिखाने का काम हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के लिए बड़े पदाधिकारियों से लेकर बूथ लेवल के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है इस बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारी एक दूसरे के क्षेत्रों में प्रवास के तहत पार्टी को मजबूत करने का काम करें जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम भारत सपने को साकार किया जा सके हमारी भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो घर – घर जा करके लोगों के समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने का काम करती है एक बार फिर 2024 में हम सब मिलकर भाजपा का सरकार बनाएं हम सभी को लगन के साथ मेहनत करके क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर अपने पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। इस दौरान नौतनवां के पुर्व भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी समीर त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button