गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ नगर की डॉक्टर इफ्तेखारुन्निसा राज्य स्तरीय कार्यशाला में काव्य पाठ हेतु सम्मानित

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ०प्र० द्वारा काव्य विषय की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन रोटरी भवन बरेली में किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में माननीय डा० अरुण कुमार सक्सेना जी राज्य मंत्री उ० प्र० शासन लखनऊ, माननीय संजीव अग्रवाल जी विधायक कैन्ट बरेली,श्रीमान धीरेन्द्र वीर सिंह जी समाज सेवी व भा०ज०पा० नेता , डा० सोनरूपा विशाल जी अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री ,श्री मनोज कुमार सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उ० प्र० आदि अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में जनपद सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपोजिट विद्यालय जनियाजोत विकास क्षेत्र बांसी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉक्टर इफ्तेखारुन्निसा ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों के साथ डॉक्टर इफ्तेखारुन्निसा ने विषयगत काव्य के नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें जनपद के शिक्षा व्यवस्था को बंद कक्षा कक्ष में किस तरह से काव्य के माध्यम से बुलंदियों तक ले जाएं इसके विषय में समझाया। कार्यशाला में जनपद सिद्धार्थनगर में काव्य पाठ में रूचि रखने वाले कवियों की विशेषता को कालानमक चावल से जोड़कर बताया। डॉक्टर इफ्तेखारुन्निसा को काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मूवमेंटों देकर शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!
23:15