होली सामाजिक समरसता का पर्व: फूलचंद यादव

उसका बाजार। कस्बा अंतर्गत पड़ाव में भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर 12 मार्च दिन बुधवार को शाम चार बजे से सिद्धार्थनगर लीडरशिप समिट एवं होली मिलन समारोह का आयोजन समाजसेवी फूलचंद साहनी के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर एक मुलाकात में फूलचंद साहनी ने बताया कि होली सामाजिक समरसता का महापर्व है। समाज के सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव भूलकर एक रंग में रंगकर सदियों से यह पर्व मनाते चले आ रहे है। उसका कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र सहित समूचे जनपद में कला, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक कार्य, राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य कर रहे लोगो का इस आयोजन में समागम होने जा रहा है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तमाम प्रयास किया गया है। ज्ञातव्य हो कि समाजसेवी फूलचंद साहनी द्वारा पूर्व में क्रिकेट लीजेंड, होली मिलन समारोह, शिव कथा, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर झांकी एवं शोभा यात्रा सरीखे अनेक आयोजन पूर्व में किया जा चुका है।




