गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बलरामपुर : 48 घंटे के अंदर पुलिस ने युवती को चाकू मारने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। कोतवाली देहात की पुलिस ने 48 घंटे के भीतर युवती को चाकू मारने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात में 29 अक्टूबर को वादी दशरथ पुत्र बैजनाथ ने तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री को ग्राम जुडी कुइयां मशवरा रामपुर बनघुसरा निवासी रोशन पुत्र फकरुजमा ने जान से मारने की नियत से चाकू मार दिया है। पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह है पूरा मामला 29 अक्टूबर को कोतवाली देहात में ग्राम जमुनिजोत निवासी दशरथ पुत्र बैजनाथ ने तहरीर दी थी की उसकी पुत्री को ग्राम जुडी कुइयां निवासी रोशन पुत्र फकरुजमा इस बात पर चाकू मार दिया है कि उसकी पुत्री ने उसे जुलाहा कहा था।

पीड़िता के पिता का आरोप था कि मामूली सी बात पर रोशन ने उसके पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। मामले की विवेचना करते हुए उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा ने 48 घंटे के भीतर ही आरोपी अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त नाजायज चाकू के साथ नन्दनगर पुल के पास गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम युवक को चाकू मारने के मामले में कोतवाली देहात की पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक रमन कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव व कांस्टेबल विजय कनौजिया ने सराहनीय कार्य करते हुए जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button