विधायक ने सेमरी खानकोट व शुक्ला चौराहा पर क्षेत्रीय लोगों के साथ चाय पर किया जनसंवाद

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत सेमरी खानकोट में क्षेत्रीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा और संवाद के दौरान उनके समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्रभु की प्रेरणा और जनता के विश्वास से ही हम हर समस्या का समाधान करेंगे। हमारा उद्देश्य और संकल्प दोनों अटल हैं। हर व्यक्ति को न्याय मिले, हर समस्या का समयबद्ध समाधान हो और हर नागरिक को पूरा सम्मान हो। इस जनसंवाद के दौरान बूथ अध्यक्ष सिसवा रामलखन, पूर्व कठेला मण्डल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, जगदीश प्रसाद, बलिराम, ग्राम प्रधान सेमरी अरशद अंसारी, ग्राम प्रधान महादेव रामानन्द यादव, सेमरी के रामपाल व विजय पाण्डेय सहित तमाम ग्रामीण जन उपस्थित रहें। इसी क्रम में विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत शुक्ला चौराहा पर क्षेत्रवासियों के साथ चाय पर चर्चा-परिचर्चा और संवाद के दौरान उनके समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस जनसंवाद के दौरान धर्मपाल चौधरी, तेज़बहादुर यादव, बालजी गुप्ता, रमेश अग्रहरि, तिलकराम यादव, मोती चौधरी, सुग्रीव यादव, रामानंद यादव, सुनील यादव, वली मोहम्मद, कजुक यादव सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




