गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कलेक्ट्रेट परिसर में बने लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। सांसद निधि (राज्य सभा) वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बने लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण एवं कलेक्ट्रेट परिसर में पार्क निर्माण कार्य एवं विकास भवन से लेकर साड़ी तिराहा तक सार्वजनिक उद्यान/पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद राज्यसभा बृजलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 नें फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर किया। उद्घाटन के पश्चात लाइब्रेरी का भ्रमण किया गया। सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा स्वलिखित पुस्तक लाइब्रेरी हेतु जिलाधिकारी को भेट किया गया। इसके पश्चात सांसद राज्यसभा बृजलाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं अन्य लोगो द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उपप्रभागीय वनाधिकारी बीना त्रिपाठी, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!