उत्तर प्रदेशबहराइच
लगाया गया चंदनापुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

तेजवापुर/बहराइच। आरोग्य भारती बहराइच एवं डॉक्टर सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सबलापुर के संयुक्त तत्वाधान में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन तेजवापुर ब्लाक के चंदनापुर गांव में किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक डा. शैलेन्द्र श्रीवास्तव,डा. पवन वर्मा,डा.मनीष शुक्ला द्वारा लगभग 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निश्शुल्क दवाएं दी गई। शिविर में मरीजों की खून जांच,शुगर, ब्लड प्रेशर,वजन,नाप की जांच की गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट राबिया, भूपेंद्र वर्मा,पूर्णिमा सिंह,क्षमा मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, अरुण यादव, मनोज त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।




