गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खाद्य विभाग ने तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत सामानों की जांचकर लिया नमूना

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। होली, दिवाली जैसे प्रमुख त्यौहारों में बाजारों के दुकानों पर लोगों के खाने पीने के चीजों में मिलावट का काम तेज हो जाता है, जों लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। बाजारों में मिलावट के कारोबार को रोकनें के लिए आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुपालन में होली पर्व के दृष्टिगत सघन निरीक्षण करते हुए भण्डारित क्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थाे (जैसे- खोवा, दुध, नमकीन व मिठाई) को सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप आम जनमानस को उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत विशेष अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य आर0एल0 यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही सम्पादित की गयी। जनपद सिद्धार्थनगर में सघन छापामार अभियान चलाते हुए कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के दूकानों से कचरी, राइस पापड़, साबूदाना चिप्स, मारवाड़ी पापड़, खजूर, दूध, खोवा, मिठाई बादाम, काजू, कबाब चीनी व गुलाब जामुन पाउडर एवं नमकीन, किशमिश व पेड़ा के दुकानों की जांच कर कुल 35 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजे गयें। वहीं खाद्य विभाग द्वारा क्षेत्रों में जांच की कार्यवाही जारी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सम्बन्धित कारोबारियों पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। वहीं तहसील शोहरतगढ़ से 38 किलो खोवा, 3 किलो पनीर व 2 किलो पेड़ा मानक के अनुरूप न होने पर नष्ट कराया गया। प्रवर्तन कार्यवाही के समय उपस्थित आम जन मानस एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थाे की गुणवत्ता और मिलावट की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तत्सम्बन्धी नियम एवं विनियम केआवश्यक प्राविधानों की जानकारी दी गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं अधिया सुरक्षा अधिकारी गण पीके वर्मा, आरएन वर्मा, चन्द्र भानु, जय प्रकाश एवं नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!