उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभाओं में सम्पन्न हुई मासिक बैठक

सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर0पी0 गौतम के आदेशानुसार दिनांक 10-9-2025, दिन बुधवार को जनपद सिद्धार्थनगर के पांचों विधानसभाओं में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विधानसभा 302 शोहरतगढ़ में अरविन्द चौधरी, विधानसभा 303 कपिलवस्तु में रामकृपाल वर्मा, विधानसभा 304 बांसी में रामकुमार चौधरी, विधानसभा 305 इटवा में विजय विश्वकर्मा, विधानसभा 306 डुमरियागंज में मुख्तार शाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी बांसी बाबूलाल कन्नौजिया, इटवा रामबृक्ष पटेल, डुमरियागंज रामकुमार पटेल उपस्थित रहे। विधानसभा प्रभारी बाबूलाल कन्नौजिया एवं रामबृक्ष पटेल, विनय जायसवाल के साथ जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी इटवा, बांसी व शोहरतगढ़ की बैठक में उपस्थित रहें।




