गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

घरेलू विवाद में युवक ने खाया जहर रास्ते में ही शिवकुमार की मौत

मिश्रौलिया। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के इंद्री ग्रांट गांव के टोला बक्कस डीह में शनिवार देर शाम एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बाइक की चाबी न मिलने से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार इंद्री ग्रांट गांव निवासी शिवकुमार (28) पुत्र सोमई शनिवार शाम अपनी भाभी से बाइक की चाबी मांग रहा था। किसी कारणवश भाभी ने चाबी देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर शिवकुमार ने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवारीजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी। घबराए परिवारीजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे गोरखपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार भोर में परिजन शव को वापस गांव ले आए। सुबह घटना की सूचना मिलते ही कठेला समय माता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कठेला समय माता अभय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रेखा की ओर से लिखित सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!