राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में सफल छात्रों को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई विकास क्षेत्र खुनियांव ,जनपद सिद्धार्थ नगर में राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा में सफल छात्र नौशाद पुत्र उस्मान अली तथा राजकुमार मौर्य पुत्र विनोद कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव महेंद्र कुमार ने एक-एक प्लेट और गिलास देकर सम्मानित किया और छात्रों के उज्जवल और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दिया। इसी क्रम में ग्राम सभा महुई के ग्राम प्रधान पप्पू चौरसिया भी विद्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित छात्रों को एक-एक प्लेट और केक खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। ग्राम प्रधान ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को भी केक वितरण कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पप्पू चौरसिया ने सफल छात्रों से सभी बच्चों को भी सीख लेने की अपील किया और शिक्षा के महत्व पर अपना प्रकाश डाला । प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की छात्र इरशाद ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में जनपद में तीसरा रैंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया था ।इस वर्ष नौशाद ने जनपद में आठवीं रैंक तथा राजकुमार ने 66वीं रैंक लाकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिसका श्रेय सहायक अध्यापक मुकेश कुमार को जाता है। सफल छात्रों को बधाई देने में यूटा ज़िला महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी , कोषाध्यक्ष पंकज यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, संयुक्त मंत्री दीप नारायण, जिलासंगठन मंत्री नीरज प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता आनंद मिश्र, ज़िला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, महेन्द्र कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, यशी शर्मा, अभय कुमार यादव, हरिश्चन्द्र चौधरी, कामेश्वर मणि कसौधन, रवि नाथ त्रिपाठी , मुकेश सिंघल, अंजू दूबे, अमित कुमार कनौजिया , राकेश प्रताप, जाफर अली, अभिषेक मिश्र, अनिल सिंह, अबुबकर अंसारी, सहनवाज, धर्मपाल, दिनेश अग्रहरि, राहुल परमार, दिनेश शर्मा, राम आशीष, आर्यन पांडेय, राजेश दूबे, मिथिलेश कुमार, मोहन मुरारी, अखिलेश मिश्र, रोहित गुप्ता, रणवीर, अवधेश यादव, पियूष शुक्ला, अंजू जगनारायण मिश्र, वीरेंद्र कुमार , आदि शिक्षकों ने बधाई दिया।




