उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने बीएचएनडी दिवस का आंगनबाड़ी केंद्र सोनवल का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड नौगढ़ अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सोनवल में आयोजित बीएचएनडी दिवस का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारें में जानकारी प्राप्त की। 06 गर्भवती महिलाओं का राजिस्ट्रेशन था। ड्यू लिस्ट, एचआरपी रजिस्टर, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की होनी वाली जांच रजिस्टर को देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस के अवसर पर पोषाहार का वितरण करें।




