गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बांसी : सेंट जेवियर्स स्कूल में मनाई गई विदाई समारोह

दैनिक बुद्ध का संदेश

बांसी: रविवार के दिन बांसी सेंट जेवियर्स में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। 

सभी अध्यापक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापक राहुल कुमार ने सुंदर  गीत का प्रस्तुतीकरण किया, गरिमा सिंह में सुंदर  स्वागत गीत के साथ सबका अभिवादन किया। विद्यालय की छात्रा जानवी जायसवाल, रिया कुमारी ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान दीपक कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही भावपूर्ण दिन है कि आज हमारे विद्यालय से विद्यालय के विद्यार्थी हमसे दूर हो रहे हैं। मैं उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं l मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमित मिश्रा एजाज, स्वाती मिश्रा ,रुचि शुक्ला, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, प्रिया द्विवेदी ,सुमन रावत खुशी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं एवं सभी छात्र उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!