सर्वेक्षण के माध्यम से हम विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं: डा सुनीता त्रिपाठी

बांसी। स्थानीय रतन सेन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन के क्रम में पांचवे दिन दिनांक 05 मार्च 2025 को स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की गयी। उसके पश्चात स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा चयनित वार्ड देवियापुर की सर्वेक्षण का कार्य किया गया। जिसमें स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं ने चयनित वार्ड में जाकर वहाँ के साक्षरता का स्तर, लिंग का अनुपात, कृषि योग्य भूमि, शिक्षण संस्था का विवरण, आदि की जानकारी सर्वेक्षण में भरा गया। सर्वेक्षण के उपरान्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओ को बताया कि सर्वेक्षण से हम किसी भी स्थान पर वहाँ पर निवास करने वाले लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्तर का पता लगा सकते हैं सर्वेक्षण के माध्यम से किसी स्थान पर रह रहे लोगों का साक्षरता का स्तर क्या है, वहाँ पर कितने महिला पुरूष निवास कर रहे हैं उनमें कितने 18 वर्ष से कम आयु के हैं। उनकी व्यवसायिक स्थिति क्या है, किसी धर्म, सम्प्रदाय, के लोग रहते हैं, उनके रहन-सहन का स्तर क्या है, धार्मिक स्थलों की संख्या कितनी है, आदि पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 संतोष कुमार सिंह, प्रो0 अर्चना मिश्रा, डॉ0 सुनीता त्रिपाठी, डॉ0 विनोद कुमार, डॉ0 कंचन यति, डॉ0 सुष्मिता श्रीवास्तव, साक्षी, कामना, निर्जला, अमरेश, वसीम, सपना, ज्योति, श्रेया आदि लोग उपस्थित रहे।




