गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

केसीसी रिनूवल जागरूता अभियान कैंप का हुआ आयोजन

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के पथरपुरवा चौराहे पर सहायक मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमारी सिंह की अध्यक्षता में केसीसी रिनवल जागरूता अभियान कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को केसीसी व लोन बनवाने का तरीका व फायदे बताए गए। सहायक मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमारी ने बताया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा मौका है। बिना गारंटी 5 लाख रुपये तक का ऋण 4 साल तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। इतना ही नहीं 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करें और अपना उद्यम शुरू करें। 21 से 40 साल के युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। स्वनिधि योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को किसानों को बताया कि किसान कार्ड बनने के बाद किसानों को खेती करने में पैसे की कमी महसूस नहीं होगी साथ ही समय पर पैसा जमा करने पर मामूली ब्याज भी लगेगा। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड, खतौनी हिस्सा प्रमाण पत्र व फोटो आदि देकर शिविर में बनवा लें। फील्ड ऑफिसर वात्सल्य कुमार ने बताया कि जो किसान पशु पालन व मत्स्य पालन कर रहे वह लिमिट बढ़वा सकते हैं। इस अवसर पर शिवकुमार तिवारी शाखा प्रबंधक कृषि विकास शाखा डुमरियागंज ,अभिषेक तिवारी परिवीक्षाधीन अधिकारी, कपिल देव वर्मा, वेद पाण्डेय, मुकेश कुमार रावत ,अवधेश कुमार कर्मचारी सहित मायाराम, अर्जुन, जहीर अहमद, संतराम, गोलू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!