उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत मृत्यु, रोजी रोटी को लेकर कमाने गया था बाहर

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। थानाक्षेत्र भवानीगंज के ग्राम पंचायत खानतारा के टोला श्यामपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर कमाने गये एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र रघुराज जो 22 जुलाई की सुबह ट्रेन से दिल्ली से वापी जा रहे था, तभी रास्ते में रतलामपुर के पास दुर्घटना में उनका सिर व हाथ ट्रेन से कट गया। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा जब मृतक के परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक श्रवण कुमार के घर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना से हर किसी की आंखे नम हैं। घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




