गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : पुलिस की पहली कडी़ है गाँव का चौकीदार- शशांक सिंह

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी,सिद्धार्थनगर। चौकीदार पुलिस की प्रथम कड़ी है। इनके पास गांव की गतिविधि की जानकारी रहती है। जिसकी खबर थाने तक पहुंचाने का कार्य इनके द्वारा किया जाता है। इनके द्वारा पुलिस को गुप्त सूचनाऐं भी प्राप्त होती रहती है। उपरोक्त बातें खेसरहा थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने थाने पर आमंत्रित थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों को टार्च मय सेल, छाता, सीटी मय डोरी प्रदान करने के दौरान कहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के आदेश के क्रम में रविवार को ग्राम प्रहरियों को आवश्यक आवश्यकता की वस्तुओं को देने के लिए थाने संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

शशांक सिंह ने कहा कि प्रदान की गयी वस्तुओं के उपयोग से ग्राम प्रहरीगण को आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में सहूलियत होगी इससे वह कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहायक साबित होगें। चौकीदार हर मौसम में निर्बाध भ्रमण करते रहें इसीलिए टार्च मय सेल, छाता, सीटी मय डोरी उन्हें प्रदान किया गया है। उन्होंने चौकीदारों से कहा कि क्षेत्र में जो भी सूचना हो उसे पुलिस तक पहुंचाने में विलम्ब नरें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से पहले उसे रोकने के उपाय किए जा सकें। उपरोक्त वस्तुओं को प्राप्त कर प्रहरीगंण के चेहरे पर खुशी छलक रही थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!