गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कीर्ति के साथ बना रहता है नाम का अस्तित्व-प्रो ओम प्रकाश राय

बांसी। स्थानीय नगर के नरकटहा स्थित आइशा गर्ल्स कॉलेज में रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार तिवारी के निधन पर अल फुरकान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शोक/श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता रतन सेन डिग्री कॉलेज राजनीति शास्त्र के सेवा निवृत्त प्रवक्ता प्रो ओम प्रकाश राय ने किया। कार्यक्रम का आरम्भ स्व त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करने और समापन दो मिनट मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना के साथ हुआ। शोक/श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रो राय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में स्व त्रिपाठी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व व गम्भीरता को समझते थे ग्राम प्रधान रहते हुए उन्होंने अपने गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जवाहर नवोदय विद्यालय कि स्थापना करवाया। स्व त्रिपाठी व्यक्तिगत अधिकारों के सजग प्रहरी और जनपद के प्रधानों के मार्ग दर्शक एवं एक शक्ति स्तम्भ थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ साहसिक व निर्णायक लड़ाई लड़नें एवं अंजाम तक पहुंचाने में समर्थ थे, आवश्यकता/समयानुसार वे ऐसा करते ही थे। उनके प्रयास से बसन्तपुर गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जवाहर नवोदय विद्यालय के मौजूद रहने तक उनका नाम आने वाली पीढ़ियां अपने मन व मस्तिस्क में स्मरण करती रहेंगी। मृत्यु उनके शरीर कि हुई है उनके नाम एवं पौरुष की नहीं। इस अवसर पर उनके बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर त्रिपाठी, सेवा निवृत्त शिक्षक ओंकार नाथ मिश्रा, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार तिवारी, राम चन्द्र शुक्ला, मो इद्रीश राईनी पटवारी, कैलाश बाजपेई, राम चन्द्र पाण्डेय, कृष्ण बहादुर सिंह, अभिनय राय, राधे मोहन शर्मा, राजेन्द्र दूबे, डा सुभाष त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, जवाहर यादव, शमीम अहमद, धनंजय मिश्रा, शेर अली, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राजेश पासवान, राम राज दूबे, मंगेश दूबे, रमेश चन्द्र द्विवेदी,शैलेन्द्र श्रीवास्तव और अब्दुल मोईद खा ने स्व त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति हेतु एवं इस संकट की घड़ी में परिवार को साहस प्रदान करने को ईश्वर से प्रार्थना किया। उक्त कार्यक्रम में दामोदर शाही, घनश्याम मिश्रा, सलीम अहमद, अजय शुक्ला, आनन्द शंकर मणि त्रिपाठी, मुन्नू शेख, कुबेर बारी,अशफाक अहमद, शाह अहमद, मुश्ताक, अब्दुल रहीम, मुजीबुर्रहमान, लोक पति ओझा, उमाकांत त्रिपाठी, मारूफ खा, मनोज यादव, हुसैन अहमद, शैलेन्द्र दूबे, राशिद, अंकित मिश्रा, सैय्यद मो कुतुब, गोपाल पाण्डेय और शहजादे आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के आरम्भ से लेकर समापन तक लोग अपने अपने स्थान पर बैठे रहे, अन्त में संस्था प्रमुख अब्दुल मोईद ने आन काल आमंत्रण पर लोगों के शामिल होने पर सभी के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!