उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एन्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम ने नेपाल जा रहा 17 बोरी यूरिया की तरह बरामद

खुनुवां/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवां एन्टी स्मगलिंग ड्राइव टीम ने सोमवार को तस्करी के लिए सीमा के नजदीक स्थित अस्थाई झोपड़ी में डम्प कर रखे गये 17 बोरी यूरिया खाद को संयुक्त कार्यवाही में बरामद कर कस्टम को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि बरामद खाद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गुजरौलिया गांव निवासी अजय कुमार पुत्र राम सेवक का है। टीम ने अजय कुमार से खाद का वैध कागजात मांगा लेकिन वह नहीं दिखा पाया, जिसे टीम द्वारा हिरासत में ले लिया गया। उसने बताया कि बरामद यूरिया खाद जिसपर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना, लिखा भारत यूरिया खाद नेपाल लें जाने के लिए रखा था। बरामद यूरिया खाद सहित युवक को 11 कस्टम एक्ट के तहत कार्यवाही कर खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।




