नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार श्रावस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई

श्रावस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मल्हीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा थाना मल्हीपुर मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने मु0अ0स0-264/25, धारा 137(2), 64(1), 351(2), 352 बीएनएस तथा धारा 5(र)(पप)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त उमर अली पुत्र सन्ने उर्फ सन्ना निवासी ग्राम घोड़दौड़िया, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।श्रावस्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।



