गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

झुके हुए बिजली के पोल से होगा किसी दिन बड़ा हादसा ; बिजली अधिकारियों के कान में नहीं रेंग रहा जूं

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । प्राप्त जानकारी अनुसार बहराइच जिले के विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत हेमरिया राजस्व ग्राम टिकोरा पंचायत भवन के सौ मीटर आगे गावंट थान के सामने सड़क की ओर विद्युत पोल झुका हुआ है ; जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान राम छबीले यादव ने बताया कि विद्युत पोल को सही कराने के लिए कई बार संबंधित बिजली विभाग को सूचना दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। 11 हजार की लाईन का विद्युत पोल सड़क की ओर झुका हुआ है और तार नीम के पेड़ पर रखा हुआ है तथा बिजली भी चालू रहती है। इससे कभी भी बहुत बडा हादसा हो सकता है। जानवर व पूरे गांव के राहगीरों का आवागमन बना रहता है। बिजली की आपूर्ति तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र से की जा रही है। कई बार विद्युत उपकेंद्र तेजवापुर का चक्कर भी काट चुके हैं।उन्होंने बताया कि बुधवार को भी फखरपुर जेई ललित कुमार को जानकारी देने के लिए फोन किया तो फोन कवरेज से बाहर बता रहा है। कभी भी फखरपुर जेई का सीयूजी नंबर नही मिलता है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!