गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चोरी करने में चोरों को अब नहीं लग रहा डर, घटनाओं को अंजाम दे रहे शातिर चोर

पुलिस को गश्त बढ़ाने की जरूरत को लेकर ग्रामीणों में बना चर्चा का विषय

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी अंतर्गत चोरी की दूसरी वारदात हुई जिसमें चोरों ने राजापुर गांव में एक घर को निशाना बनाकर घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और लगभग ₹1200 चोरी कर ले गए। मिली जानकारी अनुसार राजापुर गांव में शुभ करन सिंह के मकान में दीवार फांदकर चोर अंदर घुस गए और घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, वहीं घटना के समय घटना के समय शुभकरन सिंह की पत्नी रेनू घर में अकेली सो रही थीं। चोरों ने पहले बक्से से सामान निकाला। फिर सोई हुई रेनू के कानों में पहने बूंदे की तरफ हाथ बढ़ाया। इस दौरान रेनू की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन तब तक चोर सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि शोर सुनकर जब वे घर के अंदर पहुंचे, तब तक चोर भाग चुके थे। काफी खोजबीन के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। चोरी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार घटित होने से ग्रामीण वासी रात भर अपने घर को रखा रहे हैं और पूरी रात जाग भी रहे हैं इसके बावजूद चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकलने में सफल साबित हो रहे हैं। ऐसे में लोग यह सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि आखिर चोरों का इतना दुस्साहस कैसे इस पयागपुर क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर देने की देने की बात कही है। पीड़ित परिवार ने चोरों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी का मांग भी किया है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!