बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है – श्याम जायसवाल

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत पं0 बाबू राम शुक्ल विद्या मंदिर इन्टर कालेज तुलसियापुर में भारतीय जनता पार्टी मण्डल बढ़नी बूथ अध्यक्ष/वरिष्ठ कार्यकर्ता मण्डल में निवास करने वाले जिला अथवा क्षेत्रीय पदाधिकारी समस्त शक्ति केन्द्र संयोजक/प्रभारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह योगेन्द्र तिवारी (मण्डल अध्यक्ष बढ़नी) द्वारा रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने वहां उपस्थित सभी से परिचय प्राप्त किया। वहीं श्याम जायसवाल ने बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सम्मानित जनों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं श्याम जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है। हम सब मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी को हृदय से आभार व धन्यवाद देता हूँ। आप लोगों ने इस कार्यक्रम मुझे इतना मान सम्मान दिया। इस अवसर पर चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, श्यामू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष कठेला), ध्रुव चतुर्वेदी, राकेश, राघवेन्द्र, विनीत, शिवचरण यादव, रविन्द्र त्रिपाठी, आशाराम, शेषमणि पाण्डेय, वेदप्रकाश, तुलसीराम सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें।




