गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका : में अम्बेडकर जयंती मनाई गई

दैनिक बुद्ध का सन्देश
उसका बाजार। कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रो में शुक्रवार को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा रैली भी निकाली गई।

कस्बा के शिव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हेमन्त कुमार जायसवाल सत्य प्रकाश वर्मा, मनीष अग्रहरि, सोमनाथ मिश्र पवन कुमार आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर हेमन्त कुमार जायसवाल ने कहा कि सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग उत्साह से मनाते हैं। भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे ।इसीतरह मोगलहा में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी पुष्प माला अर्पित किया है। इस अवसर पर प्रेम कुमार राम वृक्ष, जीतू राधेश्याम आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!