उत्तर प्रदेशबहराइच
03 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार व 6.119 कि0ग्रा0 गांजा हुआ बरामद

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में उ0नि0 शशि प्रताप सिंह मय हमराह व स्वाट टीम के दिनांक 15.07.2025 संघन चेकिंग करते हुये थाना क्षेत्र के मोहल्ला घासियारीपुरा क्षेत्र से स्वीफ्ट डिजायर वाहन संख्या न्च्32 च्ॅ7715में सवार 03 लोगों के कब्जे से 6.119 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में उ0नि0 शशि प्रताप सिंह थाना को0नगर द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 150/2025 धारा 8/21 छक्च्ै ।ब्ज्. बनाम शुभम तिवारी पुत्र जय शंकर तिवारी निवासी सोहरियांवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच,अमित गोस्वामी पुत्र बनवारी निवासी तुलसीराम पुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच, परवेस मिश्रा पुत्र राधे श्याम मिश्रा निवासी सोहरियांवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेजा।




