कंपनी के सहयोग से सीमा को प्रदान की गई आर्थिक सहयोग

दैनिक बुद्ध का संदेश
रुधौली/बस्ती ।स्वर्गीय राम भूषण चतुर्वेदी की पत्नी सीमा को कंपनी के सहयोग से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहयोग राशि कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में संबल देना है। स्वर्गीय राम भूषण चतुर्वेदी के निधन के बाद परिवार पर आए आर्थिक संकट को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने मानवीय आधार पर सहायता का निर्णय लिया।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने सीमा को सहयोग धनराशि का चेक सौंपा और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीमा ने कंपनी प्रबंधन और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। स्थानीय लोगों ने भी कंपनी के इस कदम की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें कंपनी के अधिकारी,संजय चौधरी, राज बिहारी शुक्ला, मेजर उमेश चन्द्र पांडेय, चंद्रभान, अशोक पांडेय, द्वारिकाधीश, लालमणी, प्रभाकर, घनश्याम दूबे, श्रीकेश आदि स्थानीय गणमान्य लोग एवं परिजन उपस्थित रहे।




