गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पूर्व विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात, भारी संख्या में लोग रहे मौजूद

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 124वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। सुबह 11 बजे प्रसारित हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए विज्ञान, विरासत, स्टार्टअप और स्वदेशी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में बच्चों में विज्ञान को लेकर अत्यधिक जिज्ञासा देखी जा रही है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सकुशल वापसी से पूरा देश गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत में स्पेस स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और छोटे-छोटे बच्चे अब वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूर्णत गैर राजनीतिक होता है। इस कार्यक्रम से लोगों को बहुत ही प्रेरणादायक जानकारियां मिलती है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के उन चीजों पर बात करते हैं जो महत्व की होती है। मन की बात के माध्यम से देश के लोगों को विभिन्न चीजो की बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। आज के मन की बात में देश की सफलताओं और देशवासियों की उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी बात और दी गयी जानकारी आम लोगो के लिये बहुत ही काम की है। इस दौरान लालजी शुक्ला, संतोष सैनी, शत्रुहन सोनी, रामचंद्र यादव, राजन अग्रहरि, मोहित पाठक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!