संविधान एवं लोकतन्त्रिक प्रक्रियाओं को खत्म कर रही भाजपा: लालजी यादव

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम मंझरिया सेक्टर में सपा द्वारा पीडीए जन चौपाल विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव के अध्यक्षता में की गयी। पीडीए जन चौपाल के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष स्तर के नेता बाबा साहब के दिये संविधान एवं लोकतन्त्रिक प्रक्रियाओं को नही मानते और ये संविधान को खत्म करना चाहते हैं। पीडीए जन चौपाल मे पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि जनता भाजपा की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं प्रशासनिक दलाली से त्रस्त हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी किफायतुल्ला मास्टर, प्रधान सुनील यादव, अब्दुल कलाम आजाद, शौकत अली, विनोद सांमत,दिवाकर, चंदभान, दिनेश यादव, रामू यादव, डब्लू सिंह, टिंटू सिंह, गुड्डू सिंह, शिवकुमार यादव, राम स्वरूप पाण्डेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।




