गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सहकारी समितियों पर दर-दर भटक रहे किसान, नहीं मिल रही यूरिया खाद

बहराइच। बहराइच जिले के विभिन्न सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान को अब भी मोहलत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं पड़ रही है और खाद के लिए दर-दर किसान भटक रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सुबह-सुबह भूखे प्यासे होकर लाइन में किसान लग जाते हैं फिर भी किसानों को अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद नहीं मिल पा रही है। मिली जानकारी अनुसार इस उमस भरी भीषण गर्मी में किसान लाइन में लग जाते हैं और कहीं कहीं सहकारी समिति केंद्रों पर गर्मी के कारण गस खाकर गिर पड़ने की सूचना मिली हैं। जैसे ही खाद के आने की सूचना किसानों को मिलती है एक बहुत बड़ी भीड़ किसान सहकारी समिति के सामने पहुंच जाती है और एक दूसरे से आगे बढ़ने और खाद लेने के लिए होड़ लग जाती है। फिर भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है तथा कई सहकारी समितियों के कर्मचारी भारी भीड़ को देखकर ताला भरकर भाग जाते हैं ऐसी भी सूत्रों से सूचना मिली है। पिछले एक हफ्ते से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं और सरकारी व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर में खाद क्यों नहीं मिल रही है और इसकी किल्लत से कब राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!