उत्तर प्रदेशबहराइच
ज्येष्ठ के प्रथम मंगलवार पर सुंदर काण्ड पाठ का केडीएस में हुआ आयोजन

बहराइच। ज्येष्ठ के प्रथम मंगलवार पर विकास खंड तेजवापुर के उत्तम नगर स्थित कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय में मंगलवार को सुंदर पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें तेजवापुर पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार डा. प्रमोद त्रिपाठी व डा.मनोज त्रिपाठी ने सपरिवार समेत हवन-पूजन व आरती किया और प्रसाद का वितरण कराया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।




