गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

पुलिस प्रशासन अलर्ट पर नेपाल और भारत बॉर्डर पर रखी जा रही है पैनी नजर

बलरामपुर। दिल्ली विस्फोटक के बाद बलरामपुर जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट पर नेपाल और भारत बॉर्डर पर रखी जा रही है पैनी नजर। थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस व एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सघन गश्त थाना कोतवाली गैसड़ी प्रभारी दुर्विजय सिंह के नेतृत्व में एस.एस.बी. की संयुक्त टीम ने रजडे़रवा इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन पैदल गश्त की गई। टीम ने सीमा से सटे सभी चेक पोस्टों का निरीक्षण करते हुए वहां तैनात पुलिस व एस.एस.बी. कर्मियों के साथ सीमा पार आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों, वाहनों व मालवाहक साधनों की कड़ी चेकिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगामी त्योहारों व स्थानीय आयोजनों को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर स्थित गांवों में स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा एस.एस.बी. को देने की अपील की। पुलिस व एस.एस.बी के संयुक्त अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में अपराधिक व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!