गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत

लोटन/सिद्धार्थनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के लोटन- ठोठरी मार्ग पर स्थित छेरियाकाछा में अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को ठोकर मार दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छेरियाकाछा गांव निवासी लक्खू पुत्र भूखल उर्फ कोहरमल गुरुवार की रात खेत में धान की फसल को चर रहें जानवरों को भगा कर घर लौट रहा था, पीछे से आ रही एक वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया और भाग गया। अगल बगल के लोगों ने उसे उठाया और स्वजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन इलाज के लिए गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का बेटा मुम्बई में रहकर कमाता है। सूचना के बाद वह मुम्बई से घर के लिए निकल पड़ा है। स्वजन लाश घर पर रखकर उसके बेटे के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बावत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि दुर्घटना की सूचना मिली है, इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था,अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!