गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

नौनिहालों को शिक्षा से वंचित कर रही भाजपा सरकार: उग्रसेन सिंह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नं0-30 के ग्राम सन्तोरी में सेक्टर प्रभारी शिवलाल प्रजापति (ग्राम प्रधान सन्तोरा) की अध्यक्षता में पीडीए जनपंचायत कर समाजवादी सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। पीडीए जनपंचायत में पूर्व प्रत्याशी/सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार में पीडीए समाज एवं शोषित वर्ग के नौनिहाल बच्चों को शिक्षा से दूर करके गांव के प्राइमरी स्कूलों को बन्द करके नौनिहालों को अशिक्षित कर रही है। पीडीए समाज को 2027 में समाजवादी सरकार बनाने की जरूरत हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू बाबा, शिवकान्त प्रजापति प्रधान, रामनरेश यादव, अष्टभुजा उपाध्याय, राम प्रसाद प्रधान, रामचन्द्र यादव, लाल बहादुर, गोविन्द, जाकिर भाई, अजय कुमार, दिनेश यादव, पप्पू काका, डब्लू सिंह, गुड्डू सिंह, सूरज त्रिपाठी, मोहम्मद रजा, मोहम्मद जब्बार समेत पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!