गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड कर अपशब्दों का प्रयोग करना युवती के रिश्तेदारों को पड़ा भारी

बहराइच। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो अपलोड कर अपशब्दों का प्रयोग करना युवती के रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। पुलिस ने महिला के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा धोखल निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसके घर पर गांव निवासी सूफियान, मुनव्वर समेत अन्य का आना जाना था ; सभी उसके रिश्तेदार हैं। इसके बाद भी उसकी 18 वर्षीय बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपशब्दों का प्रयोग किया ; जिससे छवि खराब होने के साथ बदनामी भी हुई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव निवासी सूफियान, मुनौवर, रुखसार, बसारत और ननकऊ के विरुद्ध आईटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!