उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
हैण्डपम्प की मरम्मत के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बर्डपुर में ग्राम पंचायत बजहां में हैण्डपम्प मरम्मत के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रधान और सचिव ने मिलकर लाखों रुपये का गबन किया है। शिकायतकर्ता शौकत अली के मुताबिक अक्टूबर 2021 में समरसेबल और हैण्डपम्प की मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान कराया गया। न तो हैण्डपम्प की मरम्मत हुई और न ही नये समरसेबल लगाये गयें। कुछ हैण्डपम्प खराब पड़े हैं। कुछ से गन्दा पानी निकल रहा है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए शौकत अली ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी। दोषी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।



