ग्राम पंचायत देवलहा ग्रान्ट में आठवीं तरावीह में मुकम्मल हुआ कुरान-ए-करीम

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर से 07 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति ग्राम पंचायत देवलहवा ग्रान्ट में स्थित दारुल उलूम अहले सून्नतवदरुल इस्लाम में शनिवार को तरावीह में कुरान-ए-करीम मुकम्मल हुआ। हाफिज अमन ने 08 दिन में कुरान पाक के तीस पारे सुनायें। आठ दिन के तरावीह में कुरान-ए-करीम मुकम्मल हो गया। इसके बाद कुल कुरान शरीफ पढ़ा गया। हाफिज अमन ने तिलावत से आगाज किया। इसके बाद सलाम पढ़ी गईं। हाफिज अमन ने बताया यह अशरा रहमत का है। इसमें अल्लाह अपने बन्दों पर रहमत की बारिशें करता है। विगत कई सालों से बड़ी तरावीह यहां पर होती है, तरावीह पढ़ने वालों ने देश मे अमन चौन व एकता खुशहाली की दूवायें मांगी। तरावीह में बडी़ संख्या में लोग शामिल हुए। जिनमें नूरुल खान, बब्बू खान, मोहम्मद रफीक, आफताब कमाल खान, ताहिर खान, जवाहिर खान ने शुक्रिया अदा किया। इस दौरान ताहिर खान, जवाहिर खान, बब्बू खान, आफताब कमाल खान, रफीक, सोनू, इरान हजरत अहमद हुसेन, शाहनवाज, बब्बर, परवेज, अब्दुल रहमान, अशरफ ऊर्फ सोनू आदि रोजेदार मौजूद रहें।




