गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

अरविन्द पाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

बस्ती। विकास खण्ड बनकटी में छठ घाट के समीप एक नए पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। यह पार्क वार्ड नंबर 2 चंद्र नगर मथौली क्षेत्र में स्थित है। वर्षों से उपेक्षित रहे इस स्थल को अब एक खूबसूरत पार्क में बदला जा रहा है। यह पार्क विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक और सकारात्मक प्रयास समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पार्क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन का एक नया स्थान मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!