पुलिस ने शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में खुनुवां मोड शोहरतगढ से मु0अ0सं0 165/25 धारा 137(2)/87/69/61(2) वीएनएस व = पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित नाबालिग लडकी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने वाले एक अभियुक्त को दिनांक 02.11.25 समय 11.10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से पीडिता/अपहृता को बरामद किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं गिरफ्तार वांछित अभियुक्त 19 बर्षीय अभिषेक अग्रहरी पुत्र स्व0 भोला निवासी कस्बा शोहरतगढ जिला सिद्धार्थनगर है। वहीं पुलिस द्वारा बरामदगी में कुछ भी नहीं बरामद हुआ। इस दौरान गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव हेड कांस्टेबल शिवाकान्त यादव, महिला कांस्टेबल अम्बिका मौजूद रहीं।




